PDA

View Full Version : आजाद हिंद फौज के गीत


Jupiter
3rd November 2010, 04:35 PM
क़दम-क़दम बढ़ाए जा

क़दम-क़दम बढ़ाए जा
खुशी के गीत गाए जा
यह जिंदगी है कौम की
तू कौम पे लुटाए जा।

तू शेरे हिन्द आगे बढ़
मरने से फिर भी तू न डर
उड़ा के दुश्मनों का सर
जोशे-वतन बढ़ाए जा।
क़दम-क़दम...

तेरी हिम्मत बढ़ती रहे
खुदा तेरी सुनता रहे
जो सामने तेरे अड़े
तो खाक में मिलाए जा।
क़दम-क़दम...

चलो देहली पुकार के
क़ौमी निशाँ सँभाल के
लाल किले पे गाड़ के
लहराए जा, लहराए जा।
क़दम-क़दम...

- गीत एवं संगीत रामसिंह ठाकुर

Jupiter
3rd November 2010, 04:36 PM
हम भारत की बेटी हैं

हम भारत की बेटी हैं, अब उठा चुकीं तलवार
हम मरने से नहीं डरतीं, नहीं पीछे पाँव को धरतीं
आगे ही आगे बढ़तीं, कस कमर हुईं तैयार
हम भारत की बेटी...

हम नए नहीं हैं लड़ाके, देखो इतिहास उठा के
हम छत्राणी भारत की, दिखला देंगी निज वारहम भारत की बेटी...

जब कर कृपाण उठातीं, फिर काल रूप बन जातीं
सदियों से प्यास बुझातीं थर्रा देतीं संसार
हम भारत की बेटी...
जब तक बाँहों में बल है, धमनियों में रक्त प्रबल है
दिल में नहीं पल भर कल है, बिना किए देश उद्धार
हम भारत की बेटी...

- गीत - बलदेवसिंह, संगीत - रामसिंह ठाकुर

Jupiter
3rd November 2010, 04:36 PM
हे वीर बालकों

हे वीर बालकों जाति लेई सुधार
आँधी बढ़ो हिम्मत बढ़ी लेई सिंगार
मौका हेईरी लाभ उठाई देश का करूँ उद्धार
अब ही होगा हमरो देश का उद्धार
हे वीर बालकों।

अब ही हिम्मत ना हार
हे वीर बालकों...
सब ही मिल-जुलकर जय हिन्द पुकार
नेताजी जस ताको नाम पाने तरार
ओ ही हो नाम आचार देश को कल्यान
हे वीर बालक।

गीत - गोरखाली, संगीत - रामसिंह ठाकुर

Jupiter
3rd November 2010, 04:37 PM
उठो सोए भारत के नसीबों को जगा दो

उठो सोए भारत के नसीबों को जगा दो
आजा़दी यूँ लेते हैं जवाँ, ले के दिखा दो
खूँखार बनो शेर मेरे हिन्दी सिपाही
दुश्मन की सफ़े तोड़ दो एक तहलका मचा दो।

आ हिन्द के बदल में उदू चीज़ ही क्या है
ग़र रास्ते में हो भाई, उसे मार गिरा दो।

मीनारे-कुतुब देखता है राह तुम्हारी,चल,
उसकी बुलन्दी को तिरंगे से सजा दो।
कर याद शहीदों का लहू देश की खातिर
एक-दो भी दुश्मन को हजा़रों से लड़ा दो।

क्यों लाल किला यूँ रहे दुश्मन के हवाले
हर लश्करे-हिन्दी की वहाँ धूम मचा दो।
हो भूख, हो तकलीफ़, रुकावट हो थकावट
वहाँ जख्म गिरा मौत को भी हँस के दिखा दो।

और कोई ख्वाहिश है न तमन्ना मेरे दिल में,
आजाद वतन हिन्द में जय हिन्द बुला दो।

गीत - जी.एस. ढिल्लों, संगीत - रामसिंह ठाकुर

Jupiter
3rd November 2010, 04:37 PM
सुभाष जी

सुभाष जी
सुभाष जी
वह जाने हिन्द आ गए
है नाज़ जिस पे हिन्द को
वह जाने हिन्द आ गए
सुभाष जी
सुभाष जी

सुभाष जाने - हिन्द है।
सुभाष माने हिन्द है
सुभाष आने हिन्द है
सुभाष शाने हिन्द है
सुभाष जी सुभाष जी...

कली-कली-कली-कली
अन्दलोब वह चली
गली-गली-गली-गली
वह आम हलक जा रहे
सुभाष जी सुभाष जी...

वह आने हिन्द लाएँगे
वह शाने हिन्द लाएँगे
फिरंगियों की कौ़म पर
वह क़हर बन के छाएँगें
सुभाष जी सुभाष जी

खुशी का दौर आ गया
निशात बन के छा गया
वह एशिया का आफ़ताब
एशिया में आ गया
सुभाष जी
सुभाष जी...

- गीतकार - मुमताज़ हुसैन, संगीतकार - रामसिंह ठाकुर

alibaba
3rd November 2010, 05:33 PM
ye diwali ke mauke par jupi unil Independence Day/ Republic Day kaiku mana rahe hain:confused::confused:

Admin
3rd November 2010, 09:17 PM
ye diwali ke mauke par jupi unil Independence Day/ Republic Day kaiku mana rahe hain:confused::confused:

unki biwi maike gayi hogi....ya GF long tour pe gayi hogi...

dengu
3rd November 2010, 09:37 PM
unki biwi maike gayi hogi....ya GF long tour pe gayi hogi...

God Father kaun se tour pe gaye hue hain ? :getdrunk:

Yeda Anna
3rd November 2010, 09:44 PM
unki biwi maike gayi hogi....ya GF long tour pe gayi hogi...

:roar: :roar:

ye diwali ke mauke par jupi unil Independence Day/ Republic Day kaiku mana rahe hain:confused::confused:

umar ka takaza hai :rolleyes1:

Jupiter
3rd November 2010, 10:03 PM
Deshbhakti se bada koityohaar nahin moorkhon... achchhi khaasi post ka bhi majak bana diya... kuchh to sharm karo

icchadhaari baba
3rd November 2010, 10:06 PM
achchhi khaasi post ka bhi majak bana diya... kuchh to sharm karo
:rofl: :rofl: :rofl:

alibaba
4th November 2010, 12:13 PM
Deshbhakti se bada koityohaar nahin moorkhon... achchhi khaasi post ka bhi majak bana diya... kuchh to sharm karo

baat deshbhakti ki nahi waqt ki hai Jupi unkill. poore saal to aap dard aur prem bhari rachnaye chepte rahe aur diwali ke mauke par aap deshbhakti ke geet suna rahe ho, to sawaal to hoga hi:rolleyes::rolleyes: