alibaba
15th May 2009, 05:50 PM
मॉडल से अभिनेता बने जॉन अब्राहम अब राजनेता बनने जा रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों जब जॉन ने प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व के तारीफों के पुल बांधे, तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि वे जल्द ही राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। स्वाभाविक है कि जॉन ने अपनी पसंदीदा राजनीतिक दल कांग्रेस का दामन थामा है। उनके कांग्रेस में आने से सारे कांग्रेसी बेहद खुश हैं। उन्हें लगता है कि उनके कारण आने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं और युवाओं का अधिक मत उन्हें ही हासिल होगा, लेकिन सूत्रों के अनुसार, जॉन का राजनीति में प्रवेश करने का मकसद कुछ और ही है। उनका उद्देश्य देश की राजनीति में भागीदार बनकर देश-सेवा करना नहीं, बल्कि उनका एकमात्र लक्ष्य है प्रियंका गांधी के करीब आना। वे प्रियंका को करीब से जानना चाहते हैं। वैसे, बिपाशा के कान में जब से यह खबर पड़ी है, उन्होंने भी अपनी कमर कस ली है। वे जॉन को सबक सीखाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। बचके रहिएगा जॉन, कहीं बिपाशा राजनीतिक मंच से अधिक फिल्मी पार्टियों में दिखने वाले किसी नेता का हाथ न थाम लें!
Source: Jagran (http://in.jagran.yahoo.com/news/entertainment/gossip/210_231_11226.html)
ye hain pakke thulle:w00t::w00t:
Source: Jagran (http://in.jagran.yahoo.com/news/entertainment/gossip/210_231_11226.html)
ye hain pakke thulle:w00t::w00t: