PDA

View Full Version : प्रेमी के घर धरने पर बैठी गर्भवती प्रेमिकì


lampat
18th April 2009, 10:09 PM
http://l.yimg.com/t/news/jagran/20090418/07/18girl-1_1240040713_m.jpg

बालुरघाट, जागरण संवाददाता। प्यार में धोखा खाई एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के आगे अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गई है। प्रेमिका दो माह के गर्भ से है। प्रेमिका का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया और घर छोड़ कर फरार हो गया। वह पुलिस से लेकर पंचायत तक भटकी, लेकिन उसे कहीं भी न्याय नहीं मिला। उल्टे भरी पंचायत में प्रेमी के मां-बाप ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। प्रेमिका भी जिद पर अड़ी है कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होगा तब तक वह यहां धरने पर बैठी रहेगी।

घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थाने के तहत मागुरपुर गाव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई, तो वह फरार हो गया। इस पर गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके खिलाफ प्रेमिका बीते तीन दिन से प्रेमी के घर के सामने धरना पर बैठी हुई है।

गरीब किसान विभूति दास की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने सात अप्रैल को तपन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि एक मई 2008 को उसका अपने पड़ोसी तथा गंगारामपुर कालेज में पढ़ने वाले स्नातक के तृतीय वर्ष के छात्र सुजीत मंडल उर्फ कृत्तिवास से परिचय हुआ। कुछ समय बाद सुजीत ने उसके सामने प्रेम निवेदन किया जिसे उसने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे उनका प्रेम गहराता गया और सुजीत ने एक दिन शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। ये सिलसिला चलता रहा और एक दिन वह गर्भवती हो गई। जब उसे अपने पेट में पल रही प्रेम की निशानी का पता चला तो उसने सुजीत को इसकी जानकारी दी और उससे जल्द से जल्द शादी करने को कहा।

सुजीत ने जब शादी की बात अपने माता-पिता से की तो वे इसके लिए राजी नहीं हुए और गर्भपात कराने पर जोर देने लगे। प्रेमिका ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया और उसके पिता विभूति दास ने यह मामला पंचायत के सामने रखा। गांव में 31 मार्च को पंचायत बुलाई गई, जिसमें सुजीत मंडल, उसके पिता कानाइलाल मंडल व मा कल्याणी मंडल को आने का आदेश दिया गया। पंचायत हुई तो सुजीत गायब था और उसके माता-पिता ने स्पष्ट शब्दों में शादी के लिए मना कर दिया और प्रेमिका की इज्जत की कीमत पैसों में तौलते हुए मामला रफा-दफा करने को कहा।

दगाबाज प्रेमी के घर के आगे बुधवार से धरना दे रही प्रेमिका का कहना है कि वह दो माह के गर्भ से है। उसने कहा कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सुजीत की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, पुलिस के अतिरिक्त जिला अधीक्षक इमरान वाहब ने कहा कि उन्होंने तपन थाने के ओसी से बात की है और इस संबंध में जरूरी कार्रवाई जारी है। उधर, सुजीत की बहन ने आरोप लगाया कि युवती उसके भाई को फंसाना चाहती है। फिलहाल प्रेम में धोखा खाई गर्भवती प्रेमिका का धरना जारी है और आरोपी फरार है।
Source: Jagran (http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_5402092/)

lampat
18th April 2009, 10:55 PM
अब जिन सामाजिक मान्यताओ और बन्धनों के चलते यह लडकी ऐसा कदम उठा रही है और लड़का भी फरार है . क्या इन दोनों ने इसके बारे में तब नहीं सोचा था जब वो 'प्रेम' करने के नाम पर स्थापित वर्जनाओ को रौंद रहे थे ? हमारे माँ- बाप और बुजुर्गो को जीवन का गहरा अनुभव होता है और उनकी राय और सामाजिक वर्जनाओ में उसका सार छलकता है. जब भी 'माडर्न' , 'फारवर्ड' और 'प्रोग्रेसिव' होने की आड़ में इन वर्जनाओ को तोडा जाता है , तब ऐसा ही हाल होता है .

dengu
18th April 2009, 11:49 PM
अब जिन सामाजिक मान्यताओ और बन्धनों के चलते यह लडकी ऐसा कदम उठा रही है और लड़का भी फरार है . क्या इन दोनों ने इसके बारे में तब नहीं सोचा था जब वो 'प्रेम' करने के नाम पर स्थापित वर्जनाओ को रौंद रहे थे ? हमारे माँ- बाप और बुजुर्गो को जीवन का गहरा अनुभव होता है और उनकी राय और सामाजिक वर्जनाओ में उसका सार छलकता है. जब भी 'माडर्न' , 'फारवर्ड' और 'प्रोग्रेसिव' होने की आड़ में इन वर्जनाओ को तोडा जाता है , तब ऐसा ही हाल होता है .

tab virgin ki gaan fat jaati hai :D