mastraam
17th November 2008, 01:08 PM
देखो, मैं क्लियर कर देता हूं कि बराक ओबामा ने मुझे काल किया था। पर उस वक्त मैं सस्ते आलू खऱीदने के लिए आजादपुर सब्जी मंडी मे था। वहां बहुत भीड़ थी। सस्ते आलू का आफर का शोर था, तो मैंने सोचा कि ओबामा तो फिर काल कर लेंगे, सस्ते आलू फिर ना मिलेंगे। इसलिए मैने बात नहीं की। पर यह बात समझ लो और मुहल्ले में सबको बता दो कि ओबामा ने मुझे काल किया था-मैंने घर में घुसते ही पत्नी को बता दिया।
पर मैंने तो तुमसे पूछा ही नहीं है कि ओबामा ने काल किया था नहीं-पत्नी ने पूछा।
देखो, पूछा तो प्रधानमंत्रीजी से भी किसी ने नहीं था, फिर भी उन्होने बताया था कि ओबामा का काल आया था, पहले बात नहीं हो पायी थी। आजकल हर समझदार बंदा या बंदी पहले ही बता रहा है कि ओबामा का काल आया था। अभी एक पार्टी ने मिसेज खरबंदा, मिसेज गुप्ता ने भी यही बताया था। बंटी, टुन्नू, पप्पू,चिंकी, राजू और पप्पी ने भी बताया था कि ओबामा ने उन्हे भी काल किया था, पर बात ना हो पायी थी। वो सब कंचे खेलने में बिजी थे, इसलिए-मैंने क्लियर किया।
ओफ्फो ओबामा का काल आये या ना आये, हमको क्या मतलब-पत्नी ने डांटा।
नहीं इस वक्त पूरी दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं, एक वो जिन्हे ओबामा ने काल किया है, दूसरे, वो जिन्हे वह काल करेंगे। करीब दो सौ छ्यासठ लोगों को वह काल कर चुके है। बाकी जितने बचे हैं, कुछेक अरब, उतनों को भी कर ही लेंगे। जनवरी तक टाइम है, फ्री हैं, काल ही करेंगे-मैने बताया।
पर ओबामा ने इंडिया में लोगों से क्या बात करेंगे-पत्नी ने पूछा।
देखो, हमारे पीएम ने पहले बुश को बताया था कि भारत के लोग बुश को प्यार करते हैं। अब प्यार के कैंडीडेट ओबामा हैं। मतलब सवाल यह है कि क्या इंडिया वालों ने बुश से प्यार करना छोड़ दिया है। मतलब टेकनीकली क्या हम बुश को उनके राष्ट्रपति रहने तक प्यार करेंगे। या उसके बाद प्यार कुछ कम कर देंगे। आधा प्यार बुश को आधा प्यार ओबामा को। ये मसले गंभीर हैं। ओबामा क्लेरिफिकेशन चाहते होंगे-मैंने बताया।
ये तो मामला लव ट्रेंगल का हो रहा है। बुश .ओबामा ,इंडिया के लोग, पहले इसको प्यार, फिर उसको प्यार। ये मामला करण जौहर का टाइप का है। ओबामा करण जौहर से भी बात करेंगे क्या-पत्नी ने पूछा।
हां जनवरी तक बहुत काल करने हैं, करण जौहर को भी करेंगे-मैंने क्लियर किया।
अच्छा अब अगर ओबामा दोबारा तुमसे बात करें, तो क्या बात करोगे उनसे-पत्नी ने पूछा।
यही कि अगर वाशिंगटन में आलू आजादपुर सब्जी मंडी से सस्ते हों, इंडिया आते समय डाल लाना पांच किलो-मैंने बताया।
बताइए, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात और क्या हो सकती है?
- Alok Puranik