PDA

View Full Version : किन्नरों ने युवक को 'नामर्द' बनाया


lampat
17th November 2008, 08:07 AM
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3721105.cms

अंबाला: बेहद सुंदर दिखने वाला वह युवक गाना गाकर लोगों को इस कदर रोमांचित कर देता
है कि लोग उसके दीवाने हो जाते हैं, लेकिन उसने यह नहीं सोचा था कि उसका हुनर ही एक दिन उसका दुश्मन बन जाएगा। अपने इस हुनर के चलते वह कुछ किन्नरों के चक्कर में फंस गया और उन्होंने उसे हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया। वह पुलिस के पास गया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इस पीड़ित युवक और उसके परिजनों ने एसपी सिवास कविराज से शिकायत करने की ठानी है। उधर, एक किन्नर पूनम ने इस संवाददाता को फोन करके कहा है कि बलबीर के आरोप सही नहीं हैं।

व सारंगपुर के रहने वाले बलबीर सिंह (26) ने रविवार को अपनी आपबीती पत्रकारों को बताई। बलबीर ने बताया कि गाना बजाना उसका शौक है और वह इसी के जरिये अपनी रोजीरोटी चला रहा था। बलबीर के मुताबिक, जुलाई 2008 में एक दिन उसे अंबाला के कुछ किन्नर मिले। वे उसे अपने साथ नाच गाने के लिए ले जाने लगे और उसकी कमाई अच्छी होने लगी।

बलबीर का आरोप है कि एक दिन किन्नर उसे एक जगह ले गए, जहां खाना खाने के बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। करीब 7 दिन बाद जब उसे होश आया, तो किन्नरों ने उसे बताया कि वह अब नामर्द हो चुका है। बाद में उसे कई दिन तक एक कमरे में रखा गया और फिर लुधियाना में सक्रिय किन्नरों को बेच दिया गया। मौका लगने पर वह वहां से भाग निकला और आपबीती परिजनों को बताई। दूसरी ओर, उसके आरोपों का खंडन करते हुए एक किन्नर पूनम ने इस संवाददाता को फोन करके कहा है कि बलबीर के आरोप सही नहीं हैं।