PDA

View Full Version : दारूबाजी के फंडे


dengu
30th October 2008, 09:06 PM
दारूबाजों के बारे में एक से एक किस्से हैं। मेरे एक मित्र ने बताया कि उनके गांव में एक दारूबाज है जो महीने भर लगातार दिन रात पीता रहता है, माने की टुन्न रहता है। महीने भर ज्यों बीतता है, वह छोड़ देता है, पूरे एक महीने के लिए। फिर वह बिलकुल नहीं पीता महीने भर। उसके बाद जो महीना आता है उसमें फिर वह दिन रात टल्ली रहता है। जब उसका पीने वाला महीना आता है तो उसके पड़ोस वाले बोल पड़ते हैं--लो, पग्गल तो गया। इसके पीने के दिन शुरू हो गए।

और इन पीने वाले दिनों में पग्गल किसी से कुछ नहीं बोलता। बस, वह नशे में रहता है, चिंतन करता रहता है। खाता है और पीता है और सोता है और चिंतन करता है। बस, और कुछ नहीं करता। इन दिनों में वह न घर का न खेत का न मवेशियों का, कोई काम नहीं करता। घर उसके बाकी परिजन चलाते हैं। वह तो सिर्फ नशे में तपस्या करता रहता है।

हां, ये बुलंदशहर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। अगर किसी टीवी वाले भइया को ठीकठाक ब्रेकिंग न्यूज चाहिए तो वहां चला जाए, उनके पीने वाले दिनों की रिकार्डिंग कर ले फिर बिना पीने वाले महीने की उनकी जिम्मेदार व सक्रिय ज़िंदगी की तस्वीर उतार ले, बस हो गया अजब-गजब और परोस दे ब्रेकिन न्यूज बनाके।

एक अपना मित्र था, कानपुर में। उसका भी एक तगड़ा नियम था। वह पीता तो था लेकिन केवल पहला पैग। आप उसके पहले पैग में या एक बूंद दारू दो और बाकी पानी भर दो या पहले पैग में गिलास में केवल निट दारू भर दो, वो मना नहीं करेगा, पी जायेगा। लेकिन उसके बाद दूसरा पैग किसी हालत में नहीं ले सकता। धरती डोल जायें, चांद-सूरज खिसक जायें, पर भाई दूसरा पैग नहीं लेता तो नहीं लेता। उसका यह फंडा हमने हमेशा देखा, बहुत जिद की दूसरा पैग पिलाने को पर भाई ने नहीं पिया तो नहीं पिया। बाद में हम लोगों ने उसके इस नियम को सराहा और सभी दारूबाजों को इसी नियम पर चलने की सलाह दी। सलाह देने में क्या जाता है। भले सलाह खुद फालो करो न करो। यही तो अपने डेमोक्रेसी में मजा है।

एक मेरे और मित्र हैं। वो या तो नहीं पीते हैं। जब पीते हैं तो एक दो पैग पर नहीं रखते। उनका मानना है कि इतना पी लो कि होश ही न रहे। मतलब, वो कम से कम अद्धा तो खत्म ही कर देते हैं। अगर बेहोशी युक्त नशा न हुआ तो फिर एक क्वाटर मंगा लेते हैं। और, आखिर में वो खाली बोतलों को सिर पर रखकर, अदभुत संतुलन साधते हुए नाचने लगते हैं। एकदम मुक्त और मोक्ष की अवस्था में आ जाते हैं। फिर वो अपने लोकधुनों को गा-गाकर रोते हैं, अपने अतीत के सुंदर जीवन को याद करते हैं और वर्तमान के चूतियापे को गरियाते हैं।

एक अन्य साथी हैं। उनका फंडा ये है कि वो अपने पैसे से न पीने की बात करते हैं। पर उन्हें दो पैग कोई पिला दे तो वो एटीएम कार्ड व नगद सामने रख देते हैं। उसके बाद उनके पैसे से चाहें जितना पियो, वो कतई बुरा नहीं मानेंगे, लेकिन अगर शुरू में ही आपने उनसे कह दिया कि आज जरा पिलाइए, तो भाई ऐसा करारा बहाना बनाकर निकल लेगा कि पूछो मत। लेकिन उन्हें आप खुद ही आफर कर दें और एक क्वाटर के दो पैग पिला दें तो फिर वो अपने पैसे से बोतल मंगा लेंगे।

तो ये दारूबाजों के दारूबाजी संबंधी चार फंडे व चार व्यक्तित्व हैं। अब ये न पूछिये, मेरा वाला फंडा क्या है। वो बाद में बताऊंगा। हां, इतना जरूर बता दूं कि मैं एक हफ्ते मे 5 दिन पीता हूँ , नये साल के पहले दिन से ही। पांचो दिन मटन-चिकन साथ में !एक हाफ ठेल जाता हूं। ऑफिस से निकल के गाड़ी मैं ही क्वाटर ख़तम हो जाती है उसके बाद छककर खाता हूं। मतलब, ड्रिकिंग विथ नानवेज। और हफ्ते के बाकी २ दिन साइड इफेक्ट दूर करने के लिए LIV-52hehehe....तो ये मेरा वाला मिलाकर पांच फंडे हो गए। अगर आपको भी कोई ऐसा दारूबाज मिला हो जिसका दारूबाजी को लेकर कोई फंडा हो तो जरूर बताएं। कम से कम मैं और लेले पाई तो पढेंगे इसे। :getdrunk:

leleram
30th October 2008, 09:16 PM
:getdrunk: :getdrunk:

greatalok
30th October 2008, 10:06 PM
excellent post dengu pai - pi ke nasha cha gaya :rofl::getdrunk:

dengu
31st October 2008, 12:12 AM
excellent post dengu pai - pi ke nasha cha gaya :rofl::getdrunk:

to aur piyo GA saab :D :getdrunk:

leleram
31st October 2008, 12:21 AM
to aur piyo GA saab :D :getdrunk:

oye inni raati?? mera smirnoff twist chal reha hai...aapka??:getdrunk:

dengu
31st October 2008, 12:28 AM
lele pai phone nahi uthate :( hee hee ..meeka RC chal raha hai :D

dengu
31st October 2008, 12:54 AM
kitni ho gayi????

mastraam
31st October 2008, 05:44 PM
humra bhi ek niyam hai,,,peenay ke time mein manaa nahi karte...aukaat se zyaadaa pee jaate hain,,,aur jab lagtaa hai ki behoshi chaane waali hai,,,ungli daal ke baahar kar dete hain....... :D

ek fundaa Jupi uncle kaa,,,kitti bhi daaroo pi ho,,raat mein sotey samay doodh zaroor piyenge :)

dengu
31st October 2008, 06:24 PM
ek fundaa Jupi uncle kaa,,,kitti bhi daaroo pi ho,,raat mein sotey samay doodh zaroor piyenge :)

left wala ya right wala :roar:

Yeda Anna
31st October 2008, 09:05 PM
left wala ya right wala :roar:

Upar wala ya nicche wala :3: