mastraam
20th October 2008, 03:54 PM
देश में कुंवारे लड़कों की बढ़ती संख्या से चिंतित सर्बियाई सरकार ने एक अनूठा फैसला किया है। लड़कों की शादी कराने के लिए सरकार पड़ोसी मुल्कों से करीब ढ़ाई लाख दुल्हनें आयात करेगी। सर्बिया सरकार इसके लिए पड़ोस में स्थित यूक्रेन, मोल्दोवा व रूस और पूर्वी एशियाई देश वियतनाम, बर्मा व कंबोडिया से बात कर रही है।
सामाजिक मामलों के मंत्री जेल्को वासीजेविच के मुताबिक सर्बिया के गांवों में करीब ढाई लाख कुंवारे पुरुष हैं। जेल्को ने कहा, ये लोग शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़कियां ही नहीं हैं। अकेलेपन के कारण युवकों में उदासी बढ़ रही है और उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है।
जेल्को ने बताया कि सरकार पड़ोसी देश यूक्रेन से बात कर रही है जहां कुछ इलाकों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। जेल्को के अनुसार सरकार इसके लिए रूस और मोल्दोवा के भी संपर्क में है। जेल्को ने कहा कि बाहर से मंगाई जाने वाली लड़कियों को शादी के लिए धन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इससे सर्बिया के गांवों में जिंदगी पटरी पर लौट सकेगी।
जेल्को के मुताबिक सर्बिया सरकार सुदूर पूर्वी देश कंबोडिया, लाओस, बर्मा और वियतनाम से भी इस मामले में बात कर रही है। उन्होंने कहा, इन देशों में लड़कियों की खासी तादाद है। साथ ही, यहां की लड़कियां परंपरागत रूप से बच्चों को संभालने में पारंगत होती हैं और खेत-खलिहान के काम भी बेहतर तरीके से कर सकती हैं।
Note: India mein bhi yaeech shuru hone waalaa hai,,,,jisko videshi wife chahiye,,,wo log thodaa intezaar karein :D