PDA

View Full Version : होशियार! कहीं फांस न ले फोन पर सुरीली आवाज


lampat
13th July 2008, 08:12 AM
http://in.jagran.yahoo.com/news/national/crime/5_18_4624044/

कहीं फांस न ले फोन पर सुरीली आवाज
Jul 12, 05:54 pm


नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। हेलो.., मैं फलां बोल रही हूं.. आपके एक दोस्त से आपकी बड़ी तारीफ सुनी है..क्या आप मुझसे भी दोस्ती करना करना पसंद करेंगे..। अगर आपके पास इसी तरह किसी अनजान लड़की का फोन आए और अपनी मीठी आवाज में वह आपसे दोस्ती, फिर कहीं उससे ज्यादा का प्रस्ताव रखे तो जरा होशियार हो जाइएगा। हो सकता है कि यह मीठी और सुरीली आवाज आपको अपना शिकार बनाने की फिराक में हो।
दरअसल राजधानी में चल रहे ऐसे ही रैकेट का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। इस मामले में एक युवती फोन कर युवक से पहले दोस्ती करती है..फिर दावत पर बुलाती है। आखिर में वह अपने साथ उस युवक की आपत्तिजनक वीडियो बना लेती है। फिर शुरू होता है ब्लैकमेंलिग का दौर..। यह तो शुक्र रहा कि समय रहते युवक पुलिस की शरण में चला गया जिसकी मदद से पुलिस वंदना सोनी उर्फ निशा, ब्रिजेश, राजकुमार, राजेश के इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह एक मीडिया एजेंसी के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करता था।

क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त नीरज ठाकुर ने बताया कि दक्षिण दिल्ली निवासी युवक का करीब एक माह पूर्व एक युवती से फोन के जरिये संपर्क हुआ। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच दोनों की एक बार भीकाजी कामा प्लेस स्थित रेस्तरां में मुलाकात भी हुई।

पहली जुलाई को युवती ने युवक को फोन कर चाणक्यपुरी स्थित एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया। युवक समय पर पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि नीरज नामक एक युवक उस स्थान पर पहले से ही मौजूद है। तीनों के बीच वहां जमकर शराब का दौर चला। उसके बाद नीरज वहां से चला गया।

इसी बीच युवती ने नशे में धुत युवक को शारीरिक संबंध बनाने के लिए आमंत्रित किया। शारीरिक संबंध के दौरान युवती के एक साथी ने चुपचाप इसकी वीडियो फिल्म बना ली। 4 जुलाई को फिर युवती ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। इस बार मौके पर एक और शख्स भी मौजूद था जिसने अपना परिचय न्यूज रिपोर्टर राजेश के रूप में दिया। राजेश ने युवक को वीडियो दिखाया जिसमें वे युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। तीनों ने उससे दस लाख रुपये की मांग की और कहा कि यदि वे रकम उन्हें नहीं देंगे तो वे वीडियो को चैनल में प्रसारित करेंगे ही, उनके परिजनों को भी भेज देंगे।

युवती के चंगुल में खुद को फंसते देख युवक ने क्राइम ब्रांच से गुहार लगाई। इनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने तिलक नगर थाने में मामला दर्ज कराया। छानबीन के लिए एसीपी जसवीर मलिक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इस बीच युवती व उस शख्स के बीच रकम अदायगी को लेकर तारीख, समय व जगह तय हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी। उस शख्स की सूचना पर पुलिस ने तिलक नगर स्थित एक होटल के समीप घेराबंदी कर आरोपियों के पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 'न्यूज इंडिया' और 'रिपोर्टर आइज' नामक एक मीडिया संस्थान खोला रखा था।
बृजेश नामक शख्स इस मीडिया एजेंसी का संपादक था, जबकि राजेश उर्फ अखिलेश क्राइम रिपोर्टर, राज कुमार सीनियर रिपोर्टर, नीरज टेक्नीशियन व निशा उर्फ वंदना सोनी रिपोर्टर थी। पुलिस के अनुसार युवती मंगोलपुरी की रहने वाली है और वह राजेश की मदद से भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाती थी। उसके बाद ये लोग शिकार से भारी रकम वसूल उसे मुंह बंद रखने की धमकी देते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

lampat
13th July 2008, 08:12 AM
Lele aksar phone par baate karta rahta hai :tongue:

jadoo ki jhaphy
13th July 2008, 03:54 PM
sirf phone hi nahi karta balki sab ko phone number bhi deta rehta hai jesse M H ko dilhi mai time pass kerne numbers diya tha....... khud to phanssa dusron ko bhi phansana chahta hai.........:3: