PDA

View Full Version : Hindi Jokes


GodFather
7th September 2007, 03:04 AM
Pahli baar post kar raha hoon hindi font main, FT main dena hogi to...

राम : यार, तुम्हारी बीबी तो बहुत ही नाटी है!
श्याम : भाई, बला जितनी छोटी हो उतनी ही अच्छी !

चिकित्सक : इस दुनिया में चिकित्सकों के दुश्मन बहुत कम हैं।
रोगी : मगर उस दुनिया में बहुत हैं।

डॉक्टर : आपको शराब छोड़नी होगी वरना आंखों से हाथ धो बैठोगे।
रोगी : अब तो मैं बूढ़ा हो गया हूं, डॉक्टर साहब। मैंने सब कुछ देख लिया है।

अभिनेत्री : अपनी समाधि पर मैं क्या लेख लिखवाऊं ।
सहेली : ''आखिर यह अकेली सो रही है।''

एक भिखारी को एक दिन कुछ नहीं मिला। दुआ करने लगा, ''या अल्लाह, अगर मुझे एक रूपया मिल जाये तो आठ आने तेरे।'' आगे चलकर उसे एक अठन्नी मिली। उठाकर बोला, ''अल्लाह मियां ! हो बड़े सयाने! आठ आने पहले की काट लिये।''

साहूकार : तुमने अपने कर्ज के रुपये अभी तक नहीं चुकाये। चलो बीच में मामला तय हो जाये। तुम्हारे कर्ज का आधा भाग मैं भूलने को तैयार हूं।
कर्जदार : मंजूर ! बाकी आधा भाग मैं भूलने को तैयार हूं।

डॉक्टर (बेहोश मरीज को देखकर) : यह तो मर गया है।
मरीज (होश में आकर) : मैं तो जीवित हूं।
मरीज की पत्नी (मरीज पति से) : कुछ तो सोच समझकर बोला कीजिये। इतने बड़े डॉक्टर हैं, झूठ बोलेंगे क्या ?

ड्राइवर : पेट्रोल खत्म हो गई सेठजी! अब गाड़ी आगे नही जा पायेगी।
सेठजी : तो पीछे लौटाकर घर ले चलो।

नारी उध्दारक नेता : स्त्री को अबला कहना स्त्री का अपमान है।
श्रोता : तो आप एक बार बला कहकर देख लीजिये।

एक महिला : बहन, यह बात गुप्त ही रखना।
दूसरी महिला : हां हां, मैं तो गुप्त ही रखूंगी पर जिनसे मैं यह बात कहूंगी शायद वे उसे गुप्त नही रख सकेंगी।

प्रश्न : औरतें अपने दिमाग की अपेक्षा अपने रूप पर ज्यादा ध्यान क्यों देती हैं ?
उत्तर : क्योंकि मर्द चाहे जितना ही बेवकूफ क्यों न हो, अन्धा नहीं होता।

पहली : मैंने फैसला कर लिया है कि जब तक 25 वर्ष की नहीं हो जाऊंगी, शादी नहीं करूंगी।
दूसरी : और मैंने फैसला कर लिया है कि जब तक शादी न कर लूं, 25 वर्ष की होऊंगी ही नहीं।

राम : क्या आप ने ही कल मेरे लड़के को डूबने से बचाया था ?
श्याम : हां, मगर अब उस बारे में मेरी तारीफ करके मुझे शर्मिन्दा मत कीजिये ।
राम : अजी करूं क्यों नहीं ? बताइये उस लड़के की टोपी कहां है

aaichaagho
7th September 2007, 03:30 AM
Good ones.

airINDIA
7th September 2007, 04:27 AM
:thumbup: :thumbup: :thumbup:

JUNGLEE RAJA
7th September 2007, 11:23 AM
Badhiya GF bhai...

:thumbup:

jhoomroo
7th September 2007, 12:51 PM
saf-soothre jokes,achhe lage...

leleram
7th September 2007, 05:00 PM
sahi hai mahaprabhu...ek damm family jokes:angel:

jadoo ki jhaphy
7th September 2007, 07:21 PM
ji laga ki RAJSHREE production padh rahe hain family stuff

hitter
7th September 2007, 09:05 PM
Khush Ker Diya

GodFather
8th September 2007, 02:24 AM
मातृभाषा अमर रहे

funnyfaridabadi
8th September 2007, 05:44 PM
Very nice jokes